Bread vada-bread bada ब्रेड को बेसन में डिप करके झटपट तैयार किया जाने वाला नाश्ता हैं। Bread vada को बनाने के लिए प्याज, उबले आलू, हरी मिर्च, मसालों से तैयार किया जाने वाला नाश्ता हैं।
Bread vada-bread bada
सामग्री:
- ब्रेड स्लाइस
- प्याज
- हरी मिर्च
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- जीरा
- अजवाइन
- आलू उबला
- तेल
- बेसन

Bread vada-bread bada
Bread vada-bread bada
बनाने की विधि:
- ब्रेड बड़ा बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले आप को बेसन को एक बाउल में डाले उसमें जीरा पाउडर, हींग, अजवाइन, काली मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, प्याज बारीक कटी हुई, आलू उबला हुआ अच्छे से उसे मसल दे जो अच्छे से गुल जाएं। सभी को अच्छे से बेसन में मिक्स कर लें। बाद में पानी डालकर पेस्ट बनाए पेस्ट न गाढ़ा होना चाहिए न ही इतना पतला की वह ब्रेड पर न चिपके।
- घोल बन जाए तो उसे रख दे।
- दूसरी तरफ ब्रेड को आप अपने मन चाहा आकर दे सकते है पर ब्रेड को त्रिकोण आकर में काट लें। सबसे बेस्ट ओर आसान तरीका है।
- कढ़ाई में तेल गर्म करें जब तेल गर्म हो जाए तब तेल में थोड़ा बेसन की बूंद डालकर देखे जिससे यकीन हो जाए कि तेल गर्म हो चुका है।
- तेल गर्म होने के बाद ब्रेड की स्लाइस को काटा है वह बेसन के घोल में डिप करें और तेल में डिप करें वैसे सारी स्लाइस को वैसे डिप करे सुनहरा होने के बाद ब्रेड को निकाल दें।
- लीजिए आप की गरमा गरम ब्रेड बड़ा तैयार हैं जिसे आप चाय, चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।